प्रयागराज, मार्च 13 -- कोड़ापुर/फूलपुर। हिन्दुस्तान टीम फूलपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा ट्रक के पहिये में फंसकर करीब 25 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।आलेमऊ गांव निवासी किसान आनंद बहादुर यादव की बेटी 17 वर्षीय प्राची आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से कोचिंग के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मैलहन क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव स्थित पाल बाजार के पास मैदा लदे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.