बदायूं, मार्च 24 -- सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर एक छात्रा को वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर लगातार ब्लैकमेल किया गया। धमकी देकर उसे मिलने बुलाया गया और बाइक से शहर से बाहर ले जाने की कोशिश की गई। विरोध और शोर मचाने पर भीड़ जुटी, जिससे आरोपी की योजना ध्वस्त हो गई और छात्रा को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले की रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अरशद पुत्र हबीब निवासी गांव हथरा थाना वजीरगंज ने उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान अरशद ने उसने मैसेज और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.