कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 22 दिसंबर की सुबह उसकी 14 साल की बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद भी लौटकर नहीं आई तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी का उसके गांव में ननिहाल है। नानी के यहां आते-जाते उसने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। पुलिस ने अपहरण कर मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.