गोपालगंज, मई 2 -- फुलवरिया। विगत शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से निजी विद्यालय की दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने के मामले में छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बाबू के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मेहताब अंसारी, अजमेरी खातून एवं ताहिर हुसैन को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना करीब आठ दिन पूर्व की है। नाबालिग छात्रा अपनी साइकिल से लाइन बाजार स्थित विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला लग रहा है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...