रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में भाई के साथ रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। साथ में मौजूद भाई ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया तो मनचले जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित भाई सिविल लाइंस थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम नगलिया कासमगंज कुंआखेड़ा निवासी एक छात्र परीक्षा की तैयारी करने के लिए करीब छह माह से बीएसएनएल कालोनी में रह रहा है। छात्र के साथ उसकी बहन भी यहां पर रहकर पढ़ाई कर रही है। दोनों पढ़ने के लिए विजडम लाइब्रेरी जाते हैं। छात्र के अनुसार कुछ मनचले अक्सर उसकी बहन के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.