समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डीबीकेएन कालेज नरहन में अध्ययनरत बीए की एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार व कथित तौर मारपीट का मामला से संबंधित शिकायत के आलोक में महाविद्यालय छात्र शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह प्रधानाचार्य डॉ आदित्य चन्द्र झा ने की। बैठक में समिति के वरिष्ट सदस्य प्रो. एस. एस. द्विवेदी, प्रो. दिनेश कुमार राम, प्रो. नूतन कुमारी, प्रो. दीपक कुमार साहू, प्रो. राम विनय ठाकुर उपस्थित हुए। बैठक के बाद प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक में शिकायत कर्ता छात्रा अनुपस्थित रही। बाबजूद शिकायती आवेदन के आलोक में कमिटी ने बरी बारीकी से सभी पहलुओं और घटना से संबंधित गहन जांच की। गार्ड सहित अन्य कर्मी का बयान भी लिया गया। परंतु शिकायत कर्ता छात्रा के अनुपस्थित रहने क...