समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- विभूतिपुर। डीबीकेएन कॉलेज नरहन में 5 अप्रैल को छात्रा के साथ हुई अभद्र व्यवहार और कथित रूप से मारपीट की जांच अब विभूतिपुर पुलिस करेगी। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आदित्य चन्द्र झा ने 10 अप्रैल को ईमेल के माध्यम से छात्रा द्वारा दिए आवेदन भेजकर इसकी जांच करने का आग्रह विभूतिपुर पुलिस से की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर निवारण समिति की बैठक कर विचार विमर्श किया गया। छात्रा के साथ घटना 5 मार्च को घटी थी और 6 मार्च को छात्रा के द्वारा लिखित शिकायत की गई। उन्होनें बताया कि 5 और 6 मार्च को मैं कॉलेज में नहीं था। प्रभार में डॉ. शशि शेखर द्विवेदी थे। जब 7 मार्च को कॉलेज पहुंचा उसी दिन बैठक की, परीक्षा नियंत्रक प्रभारी प्राचार्य, सुरक्षा कर्मी, अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जिसम...