पिथौरागढ़, जून 9 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के एक‌ सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया। मंगलवार को अस्कोट थाना प्रभारी सुरेश कंबोज ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर योगेश कुमार पाण्डेय (37) निवासी पाभे के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) व 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों व सूचनाओं के आधार पर सोमवार देर शाम टीम ने दबिश देकर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। टीम में एसआई बसंत पंत, एसआई मीनाक्षी देव, मनोज चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, गणेश तिवारी, चालक कवीन्द्र सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...