छात्रा के उत्पीड़न और पेपर लीक प्रकरण में एलयू शिक्षक निलंबित
लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राणिशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की आपात बैठक में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर मुहर लगाते हुए निलंबन की संस्तुति स्वीकृत कर दी गई। अनुशासन समिति ने वायरल ऑडियो क्लिप, लिखित व मौखिक शिकायतों और आईसीसी की जांच में जुटाए गए तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में प्रथमदृष्टा शिक्षक पर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक करने का प्रलोभन देकर छात्रा के यौन शोषण के प्रयास, गोपनीय परीक्षा सूचना साझा करने, विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचाने तथा विशाखा गाइडलाइंस और यूजीसी विनियम 2015 के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप सही पाए गए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.