समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने निकली एक छात्रा को अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री विगत 4 फरवरी की सुबह कोचिंग पढ़ने गई। देर शाम तक घर लौटकर नहीं आई। कोचिंग पर जाकर खोजबीन किया तो पता चला कि वह कोचिंग गई ही नहीं है। काफी प्रयास के बाद पता चला कि आरोपितों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। जब उसके घर जाकर पूछताछ की तो आरोपित उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारु हो गये। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.