समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी (20) की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जितवारपुर चौथ वार्ड -17 के स्व. जयनारायण राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। रविवार की रात थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने राहुल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया।

हत्याकांड की जानकारी बताया गया है कि आदर्शनगर वार्ड संख्या-40 निवासी रविन्द्र प्रसाद की पुत्री रौशनी कुमारी का शव उसके घर में बीते 31 मई को पंखे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। इस मामले में मृतका के पिता रविंद्र प्रसाद ने जितवारपुर चौथ निवासी निशांत कुमार और ...