वाराणसी, मई 13 -- शिवपुर। जीवनदीप महाविद्यालय में परीक्षा देने गई छात्रा श्वेता मोदनवाल का मंगलवार को मोबाइल फोन चोरी हो गया। वह डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में है। भोहर गांव (चोलापुर) से परीक्षा देने पहुंची थी। कक्ष में जाने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन, दुपट्टा और हेलमेट अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा था। लौटने पर डिक्की खुली मिली। उसका मोबाइल फोन चुरा लिया गया। यह भी पढ़ें- नकल के लिए बैसाखी में छिपाकर ले गया स्मार्टफोन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...