उरई, जनवरी 29 -- उरई। शहर के लहरिया पुरवा में बुधवार देर शाम को कक्षा 8 की छात्रा की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। जो घर पर अकेली थी। जबकि मां-बाप मजदूरी करने गए थे। रात में लौटने पर घटना की जानकारी हुई। छात्रा मकर संक्रांति पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मड़ोरा से घर आई थी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।। उरई के लहरियापुरवा निवासी भूपेंद्र कुमार नागर पत्नी वंदना, 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका व आठ वर्षीय पुत्री परी व पुत्र प्रिंस के साथ किराए के कमरे में रहता है। भूपेंद्र व पत्नी मजदूरी करते हैं। 14 वर्षीय पुत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मड़ोरा में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह मकर संक्रांति की छुट्टी पर घर आई थी इसके बाद विद्यालय नहीं गई। बुधवार को दंपती मजदूरी करने चले गए। इसी दौरान देर शाम को किशोरी की...