गिरडीह, मई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरगंडा पुल के पास उसरी नदी से बरामद दो दिनों से लापता छात्रा सिरसिया निवासी 16 वर्षीया छात्रा पायल कुमारी पिता जागेश्वर दास के मामले को सुलझाने में मुफस्सिल पुलिस उलझी हुई है। मामला क्या है अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। केस को सुलझाने में एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- उसरी नदी में मिला लापता छात्रा का शव, हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंकापोस्टमार्टम की प्रक्रिया मृतका के शव का पोस्टमार्टम गिरिडीह सदर अस्पताल में नहीं हो सका। अदालत के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच धनबाद ले जाया गया और वहां मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ देर शाम कराया गया। इसके बाद शव धनबाद से वापस रात म...