छपरा, मार्च 15 -- गांव में पहुंचते पुलिस से ग्रामीणों की हुई नोकझोंक दावा: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर कुएं में फेंक मार डालने का लगा है आरोप पुलिस की रिपोर्ट में कुएं में दम घुटने से मौत, जांच में साक्ष्य नहीं मिलने का आरोप रिपोर्ट और जांच को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहा सवाल, कई संगठनों ने भी जताया विरोध फोटो 25 - दरियापुर के डेरनी में ग्रामीण एसपी से घटना की जानकारी लेते विधायक जनक सिंह। 26 - दरियापुर के डेरनी में किशोरी की मौत की घटना के बाद घटनास्थल की जांच करने रविवार को पहुंचे ग्रामीण एसपी,सोनपुर एडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी। पेज तीन की लीड दरियापुर। प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी में दसवीं की छात्रा की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के प्रेस बयान से ग्रामीण काफी नाराज हैं। जांच करने गयी पुलिस को ग्रामीणों के विरो...