मधुबनी, सितम्बर 13 -- झंझारपुर, निसं। झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा के पास एनएच-27 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। इस दर्दनाक हादसे में चनौरागंज निवासी 17 वर्षीय इंटर की छात्रा वैष्णवी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह शनिवार सुबह अपनी साइकिल से कोचिंग के लिए निकली थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना स्थल पर मौजूद एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वैष्णवी सड़क के किनारे बेहद सावधानी से अपनी साइकिल से जा रही थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...