पटना, फरवरी 13 -- फुलवारीशरीफ में एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला शुक्रवार को विधान परिषद में उठा। शून्यकाल में इसे उर्मिला ठाकुर ने उठाया और सरकार से इस मामले के दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि छात्रा को एक युवक ने छत से नीचे फेंक दिया। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की नाकामी का ताजा उदाहरण है। सरकार को तुरंत आरोपित को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान पर भी तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि 24 घंटे के भीतर आरोपित पकड़ा जाएगा। राबड़ी ने सवाल उठाया कि अब तक गृह मंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? सरकार अपराध पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रही है? सरकार के दावे सिर्फ भाषणों तक सीमि...