प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ युवकों पर उसकी बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी एक निजी कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने छात्रा की तस्वीर अपने मोबाइल में लेकर उसे एडिट किया और पिछले लगभग एक सप्ताह से व्हाट्सएप ग्रुपों सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर रहे हैं। इससे छात्रा की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक तनाव का सामना कर रही है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी लगातार उसकी बेटी को परेशान कर रहे हैं तथा परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणियां भी कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपिय...