बोकारो, जून 17 -- तेनुघाट। तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की एकलौती पुत्री आरोही रानी की प्रथम पुण्यतिथि पर गोमिया स्थित माहेर संस्था में अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया। मालूम हो कि 29 मई 2025 को आरोही की आर्किड हॉस्पिटल रांची इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में पढ़ती थी। स्कूल की ओर एनसीसी ट्रेनिंग के लिए बहुत से छात्र छात्राओं को हजारीबाग सिल्वार ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया था। ट्रेनिंग के दौरान तबियत बिगड़ने के बाद ट्रेनिंग सेंटर से रांची आर्किड हॉस्पिटल ले जाया गया था। छह दिन इलाज चलने के बाद वह चल बसी थी। ऐसे में मामला तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...