मेरठ, अप्रैल 30 -- वाइडर रोड स्थित नंगला ताशी न्यूआर के सिटी कॉलोनी स्थित एक स्कूल में परिजनों द्वारा टीसी काटने पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गोविंद सिंह अपनी पत्नी निशा के साथ बुधवार को स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से बच्ची की पढ़ाई के बारे में बात की। इस पर प्रिंसिपल ने कहा बच्चा ठीक से नहीं पढ़ पा रहा है। आप टीसी कटवाकर ले जाएं। जिस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों और प्रिंसिपल के बीच नोकझोंक हुई। जिस पर प्रिंसिपल ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। करीब एक घंटे बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा की टीसी काटकर, तीन महीने की जमा फीस और किताबों के पैसे परिजनों को वापस कर दिए।वहीं यह भी पढ़ें- टीसी मांगा तो प्रधानाचार्य ने सभी विषयों के प्रैक्टिकल में कर दिया फेल स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है बच्...