छात्रा की खुदकुशी मामले में यूडी केस दर्ज
पटना, जून 3 -- पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की सचिवालय कॉलोनी स्थित एक हॉस्टल में रहकर लॉ की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। सदर एएसपी-01 अभिनव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे का कारण क्या है? मालूम हो कि छात्रा का शव मंगलवार की सुबह हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। मोबाइल से एक नंबर मिला है। जांच के बाद कारणों का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.