एक संवाददाता, दिसम्बर 16 -- अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड स्थित महलगांव थाना क्षेत्र के चौकता गांव में सोमवार की शाम कोचिंग में पढ़ने जा रहे एक 16 वर्षीया छात्रा का पिस्टल का भय दिखाकर अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर ही ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान मौके पर फायदा उठाकर युवक का साथी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन भी बरामद की हैं। जिसे महलगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश मो.जव्वादुल हक पूर्णिया जिले के रहुवा टोला का रहने वाला है। जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। दोनों युवक एक ही बाइक से आए थे। घटना को लेकर छात्रा ने महलगांव थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.