मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। शादी की बात चलने पर लड़के वाले को छात्रा की तस्वीर भेजी गई। अब शादी टूट गई तो उसी तस्वीर को एडिट कर अश्लील तस्वीर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इसको लेकर छात्रा की मां ने पारू थाने में सरैया इलाके के लड़का पक्ष को आरोपित बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें संदीप कुमार, उसके मित्र मो. आजम और सहयोगी ज्योति कुमारी को नामजद किया है। पुलिस का बताया है कि सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर डाले जाने के कारण अब छात्रा का दूसरी जगह शादी नहीं हो रही है। पारू थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.