लखनऊ, नवम्बर 24 -- मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा में बीएससी की छात्रा प्रियांशी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी आलोक रावत को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। सोमवार को दोपहर छात्रा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि डेढ़ महीने से आलोक शादी का दबाव बनाकर बेटी को परेशान कर रहा था। लोक लाज और बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। आखिरकार दरिंदे ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। प्रियांशी की मौत से उसकी मां और बहन दोनों गमगीन हैं। उधर, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी आलोक बीबीडी इलाके के लोनापुर का रहने वाला है। वह छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। पहले दोनों की बात होती थी। इधर कुछ दिन से छात्रा ने बात करना बंद कर दिया था। उसका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया था। उसे शक था कि वह...