संवाद सूत्र, जनवरी 7 -- बिहार में दो नाबालिगों ने मिलकर गैंगरेप की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस कांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात वैशाली जिले के सोनपुर की है। यहां पहलेजा थाना क्षेत्र के गंगा नदी उस पार स्थित एक गांव में मंगलवार को नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही नाबालिग लड़कों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया। दोनों आरोपित टोटो चलाते हैं। दोनों लड़के छात्रा को उसके घर के समीप से जबरन मुंह बंद कर गांव के बाहर ले गए और हैवानियत की। घटना के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपितों को छपरा के जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.