फतेहपुर, जून 19 -- बिंदकी। महाविद्यालय के बाहर खड़ी छात्रा के हाथ से फोन छीनकर भागे बाइकर्स और घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी के मामलों का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने फोन, चोरी हुई स्कूटी बरामद करते हुए तीन आरोपितों को जेल भेजा है। कुंवरपुर रोड स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने गुरूवार को एक छात्रा अपना फोन लेकर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक में सवार दो युवक तेजी के साथ निकले और छात्रा को फोन छीनकर भाग निकले। मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्जकर जांच में जुट गई। नतीजन 24 घंटे में बाइकर्स पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस की जांच में एक ने अपना नाम सूरज रैदास व दूसरे ने करन रैदास, दोनों निवासी शाहजहापुर, मंझिलेगांव थाना बकेवर बताया। जिनको मोबाइल व प्रयुक्त बाइक के साथ पकड़ लिया। ऐसे ...