मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी नंदलाल सहनी की पुत्री संध्या कुमारी का पटना में फंदे से लटका शव मिला। वह बीए की छात्रा थी। शिवपुरी मोहल्ला में किराए के कमरे में रहती थी। मकान मालिक की सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। शास्त्रीनगर पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि सुबह में छात्रा का कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...