सिमडेगा, जनवरी 29 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार जाने के क्रम में एक छात्रा का स्कूल बैग कहीं गिर गया। बैग में छात्रा की महत्वपूर्ण पाठ्य सामग्रियां और दस्तावेज मौजूद थे। गांगुटोली निवासी छात्रा जानकी कुमारी शिवम अस्पताल में इलाज कराने के बाद गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे परिजन के साथ टेंपू से साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैग टेंपू से कहीं गिर गया। छात्रा ने बैग मिलने पर उसके पिता के फोन नं 7717709127 पर संपर्क करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...