लखनऊ, मार्च 30 -- मोहनलालगंज, संवाददाता।किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटे मोनिस खान ने 16 वर्षीय 10वीं की हिंदू छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा बदनामी के डर से घर से रुपये चोरी कर मोनिस की मांग पूरी करती। प्रताड़ना से त्रस्त छात्रा ने हाल में परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मोनिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया।मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली 10 वीं की छात्रा को पड़ोस में रहने वाले मोनिस खान ने झांस में लेकर फंसाया। इसके बाद धोखे में रखकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करता रुपयों की मांग करता। छात्रा के पिता ने बताया कि उसके घर से अक्सर रुपये गायब हो रहे थे। इसी बीच 20 मार्च को घर में रखा गुल्लक गा...