कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- मंझनपुर/सैनी, हिन्दुस्तान टीम मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सी पार और कोखराज के बम्हरौली गांव में एक छात्रा व किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। छात्रा के परिजनों ने बीमारी की बात बताई है। वहीं, किसान के मामले में स्थिति साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन में जुटी हुई है। बक्सी पार निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र कामता प्रसाद किसानी करता था। वह अपने-माता पिता की इकलौती संतान था। उसे पांच बच्चे हैं। पत्नी संगीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात वह खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो कमरे में जाकर देखा गया। वहां उसका शव रस्सी के सहारे चुल्ले पर फांसी पर लटक रहा था। यह देख परिजनों की चीख निकल गई। रोने-पीटने की आवाज सुन मौ...