छपरा, मार्च 22 -- परमानंदपुर स्टेशन से बरामद दोनों नाबालिग छात्रों को आरपीएफ ने दलसिंह सराय पुलिस को सौंपा सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर - छपरा रेल खंड के परमानंदपुर स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ ने दो नाबालिग छात्रों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए बरामद किया। दोनों नाबालिग छात्र दलसिंह सराय के गोशपुर रोड स्थित एक छात्रावास के बताए गए हैं। दोनों नाबालिग छात्रों को आरपीएफ ने सत्यापन के बाद दलसिंग सराय पुलिस को सौंप दिया । आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि लगभग 13 वर्षीय राजा बाबू समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाने के जलालपुर निवासी अजीत कुमार का जबकि लगभग 12 वर्षीय श्रृतिक राज भी समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाने के गदा सिसई निवासी रामनाथ शर्मा का पुत्र है। वे दोनों नाबालिग छात्र दलसिंह सराय के गोशपुर रोड स्थित एक छात्रावास के छात्र हैं। पूछ...