पाकुड़, जून 30 -- महेशपुर। भारतीय जनता पार्टी महेशपुर मंडल द्वारा मंगलवार को स्थानीय छात्रावास परिसर में हूल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हू मुर्मू को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिद्धो-कान्हू मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि सिद्धो-कान्हू मुर्मू ने अंग्रेजी शासन, महाजनी प्रथा और शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक संताल हूल आंदोलन का नेतृत्व कर आदिवासी समाज में स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जगाई। उनका जीवन और संघर्ष आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा संकल्प सभा का किया गया आयोजन में मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मंड...