अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में 16 तरह के खेलों के खिलाड़ियों का जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आगामी 23 मार्च से होगा, जो 30 मार्च तक चलेगा। जिम्नास्टिक बालक अंडर 12 वर्ष का जिला स्तरीय 23 मार्च को और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 27 मार्च को होगा। बालिका 12 वर्ष का चयन ट्रायल 28 मार्च को होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि तैराकी बालक का चयन ट्रायल 23 मार्च को जिला स्तरीय व 27 को मंडलीय और बालिकाओं का 24 को जिला और मंडलीय चयन 28 मार्च को होगा। कुश्ती बालक 15 वर्ष 23 मार्च जनपदीय व 27 मार्च मंडलीय, बालिका 24 मार्च जिला व 28 मार्च मंडलीय चयन ट्रायल होगा। हॉकी बालक जिला स...