बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- जहांगीराबाद के राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लोधी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कठिन संघर्षों के बाद न केवल देश को संविधान दिया, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। विशिष्ट अतिथि ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समानता एवं संविधान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जय...