हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में छात्रावास भवन निर्माण के लिए बजट का इन्तजार जारी है। उम्मीद है कि मार्च महीने में वित्त कमेटी से हरी झंडी मिलते ही धनराशि आवंटित हो जाएगी। हरदोई-बिलग्राम हाईवे किनारे बने राजकीय कृषि महाविद्यालय में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण होना है। यह करीब 75 कमरों का होगा। करीब 225 बच्चे हास्टल तैयार होने पर उसमें रह सकेंगे। राजकीय कृषि महाविद्यालय के डीन सीएल मौर्य का कहना है कि प्रयास लगातार चल रहा है। इसी वित्तीय वर्ष में वित्त कमेटी से मंजूरी व धनावंटन की पूरी उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.