छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन
बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के स्नातक व परास्नातक में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को छात्रावास में पढ़ाई के साथ रहने की मुफ्त में सुविधा मिलेगी। राजकीय जनजाति छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। ऐसे छात्रों को छात्रावास कार्यालय पहुंचकर आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा। परियोजना अधिकारी व प्रबंधक मोहित दूबे ने बताया कि छात्र प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक छात्रावास में पहुंचकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र के साथ विद्यालय का प्रवेश प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व गत वर्ष की अंकतालिका की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.