छात्रावास निर्माण के लिए हाटा और कसया में शुरू हुई जमीन की तलाश
कुशीनगर, अगस्त 9 -- कुशीनगर। अनुसूचित जाति की बालिकाओं को पढ़ाई के दौरान बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में छात्रावासों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री अजय अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत पडरौना के बाद अब हाटा और कसया में भी बालिकाओं के लिये छात्रावास बनाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग द्वारा दोनों स्थानों पर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। उपयुक्त भूमि मिलते ही निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। पडरौना क्षेत्र में 100 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण के लिए हरका गांव स्थित मेडिकल कॉलेज के पास समाज कल्याण विभाग को भूमि मिल गई है। करीब 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तीन मंजिला छात्रावास बनाए जाने की योजना है। अब बजट स्वीकृत होने का इंतजार है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.