लातेहार, अप्रैल 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्यालय में करीब 25 साल पहले कल्याण विभाग का बना बालिका छात्रावास दुधारू गाय बन गया है। बेकार पड़े इस छात्रावास का निर्माण और रिपेयर आदि में करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं, लेकिन छात्रावास का संचालन में रुचि नही दिखाई जा रही है। बताया जाता है कि करीब 25 साल पहले पूर्व मंत्री स्व0 यमुना सिंह ने यह सोच कर इस छात्रावास का निर्माण कराया था,कि दूर -दराज से आकर पड़ने वाली छात्राओं को इसमे रहकर पढ़ाई पूरी करने में काफी मदद मिलेगी, लेकिन आज तक उक्त छात्रावास को अधिकारी चालू नही करा पाए। बेकार पड़े इस छात्रावास का पूर्व में करीब 20 लाख से रिपेयर कराया गया था। लाखो रुपये से बाउंड्री का भी निर्माण यह ढिंढोरा पीटते हुए कराया गया, कि बहुत जल्द इसे चालू किया जाएगा। चालू तो नही हुआ, लेकिन 44 लाख रुपये की ...