छात्रावास के विद्यार्थियों को दी स्किल डेवलपमेंट की जानकारी
पूर्णिया, जून 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री अनुसूचित जनजाति अभ्युदय योजना के तहत अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं स्किल डेवलपमेंट जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र को संबोधित करते हुए जिला स्किल प्रबंधक एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सफलता के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सरकारी सेवाओं, खेल, प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस विभाग तथा अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- 22 जून को रोजगार मेले का आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.