खगडि़या, जून 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों के रहने के लिए आवेदन 12 जुलाई तक होगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मिली जानकारी के अनुसार छात्रावास में 31 बेड के लिए आवेदन मांगा गया है। नामांकन के लिए स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र योग्य होंगे। नामांकन में उच्च अंक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...