पूर्णिया, जनवरी 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के मुगलिया पुरंदाहा पूरब पंचायत स्थित आवासीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास के लिए उपलब्ध जमीन पर सिमकी की दावेदारी कर रहे लोगों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में बैठक की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, मुगलिया पुरंदाहा पूरब पंचायत के मुखिया अमीरचंद रमानी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कागजात के आधार पर बातचीत कर समझने प्रयास किया हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए बन रहे 720 बेड के छात्रावास को लेकर 40 वर्ष से पूर्व ही स्थानीय रैयत ने राजपाल के नाम से जमीन निबंधित किया है। स्थानीय लोग जमीन के कुछ हिस्से पर दावेदारी कर रहे हैं जबकि संबंधित लोगों के पास सिकमी का कोई आदेश नहीं हैं। जिस 5 एकड़ जमीन को जनजात...