बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। महिला महाविद्यालय परिसर में संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति बालिका छात्रावास की छात्राओं ने कॉलेज की प्राचार्या पर जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्राओं ने डीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में वे अपने परिवार से दूर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। आरोप है कि प्राचार्या बनने के बाद से छात्राओं के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है और उनकी पढ़ाई में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। परिसर में सांसद निधि से लगे वाटर कूलर से पानी लेने पर आपत्ति जताने का भी आरोप लगाया गया है। छात्राओं ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2022 में तत्कालीन डीएम से भी शिकायत की गई थी, लेकिन स्थिति मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.