बरेली, जनवरी 29 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही मंडलीय सीनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। इसके साथ ही छात्रावास एवं झुमका सिटी की टीमों के फाइलन में प्रवेश किया, जो शुक्रवार को अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस प्रतियोगिता में पीलीभीत, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की टीमों ने भाग लिया। गुरुवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में छात्रावास और शाहजहांपुर डीएमए के बीच खेल रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। छात्रावास की ओर से विकास, कृष्णा और अंकित ने गोल किए, जबकि शाहजहांपुर के देवेस और साहिल ने शानदार गोल किए। टाई-ब्रेकर में छात्रावास ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में झुमका सिटी ने गोरखा-11 को 2-0 से हराया। झुमका सिटी की ओर से सचिन व शिव प्रक...