हरदोई, सितम्बर 10 -- हरदोई। समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक/बालिका) छात्रावासों मन्नापुरवा, जीआईसी परिसर हरदोई एवं बाबू जगजीवनराम (बालिका) छात्रावास मन्नापुरवा में प्रवेश के लिए छात्र आवेदन करें। संचालित छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि निःशुल्क प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं विभागीय वेबसाइट/पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गत वर्ष में निवासरत छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व बेवसाईट/पोर्टल पर प्रदर्शित नियम एवं शर्ते भलि भाँति पढ़ लें। छात्रावास में प्रवेश हेतु उपलब्ध क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये होगा। 30 प्रतिशत अन्य ...