छात्रावासों की समस्याओं को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
बरेली, मई 14 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावासों में विद्युत आपूर्ति की समस्या से भड़के छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रावासों की समस्याओं को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि बीसलपुर रोड पर खुदाई के दौरान 11 केवी भूमिगत केबिल क्षतिग्रस्त होने से 11 और 12 मई को विश्वविद्यालय की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। कुलपति ने आयुक्त बरेली मंडल को पत्र भेजकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, केबिल को सुरक्षित स्थानांतरित कराने और खुदाई में सावधानी बरतने का अनुरोध करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों में इन्वर्टर, पेयजल समेत अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- एवीबीपी ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- लंबित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.