छात्राओं से संवाद कर एसपी ने बढ़ाया हौसला
फतेहपुर, जुलाई 20 -- फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं से प्रेरणादायी संवाद किया। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए छात्राओं को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर और पुलिस सेवा से जुड़े प्रश्न पूछे जिनका एसपी ने सरलता से उत्तर दिया। उन्होंने छात्राओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.