बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- छात्राओं से मारपीट मामले में प्रभारी प्रधानाचार्य निलंबित विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा भी की गयी 12 दिसंबर को सिरारी के जनता उच्च विद्यालय में हुई थी घटना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्राओं को कमरे में बंद कर पिटाई मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम ने जनता उच्च विद्यालय, सिरारी के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार रजक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि 12 दिसंबर को विद्यालय में ड्रेस और बैग नहीं लाने पर कई छात्राओं को एक कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की गई थी। इसके कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा जांच शुरू की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रभारी प्रधाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.