उरई, फरवरी 22 -- उरई। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में पांचवें दिन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो माधुरी रावत ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं व निदान पर विचार साझा किए। डॉ. माधुरी रावत ने एकाग्रचित होकर स्मरण शक्ति को दृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की साथ ही छात्राओं को बताया वे किसी भी प्रकार की बातें मन में रख अवसाद की शिकार न हों। बल्कि बातें साझा कर अवसाद से बचने का प्रयास करें। कार्यक्रम अधिकारी डा शगुफ्ता मिर्ज़ा, डा सैयद नफीसुल हसन और श्वेता यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं की काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.