बदायूं, मई 5 -- दातागंज। नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड के मामले में दातागंज कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्राओं से छेडछाड की घटना दो मई को हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर और मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो मई को घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- 10 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका के साथ तीन गिरफ्तार इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी क्रम में गंगा एक्सप्रेस वे स्थि...