भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-5 की इंटरनल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं दो छात्राओं द्वारा जांचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा की गोपनीयता से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और लगभग तीन घंटे तक अड़े रहे।​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री सोहम शुभम और कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह ने बताया कि स्टाफ रूम में शिक्षक की मौजूदगी में छात्राएं उत्तरपुस्तिकाएं जांच रही थीं, जिसका वीडियो सामने आया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिका जांच करने का वीडियो वायरल, हड़कंप परि...